100 से संपर्क कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने संगठन द्वारा तय कार्यक्रम “100 से संपर्क” के अंतर्गत आज चंडीगढ़ की स्थानीय बाजार में जनसंपर्क किया और केंद्र सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाशित पुस्तक स्थानीय नागरिकों में वितरित की।

सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर चंडीगढ़ में कार्यक्रम

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर आज चंडीगढ़ में संगठन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और गरीब कल्याण योजनाओं की स्थानीय नागरिकों को जानकारी दी।साथ ही कार्यकर्ताओं के साथ विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण किया।