स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय और व्यायाम शाला का लोकार्पण

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह श्री नंदराम बोहरा चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद पुस्तकालय और व्यायाम शाला का लोकार्पण करने के लिए पहुंचे और व्यायाम शाला और पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आयोजित मेडिकल कैम्प का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त हर घर तिरंगा कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और कार्यक्रम को सम्बोधित किया।