बुलंदशहर के गांव औरंगाबाद अहीर के महानायक राजा राव तुलाराम जी की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम।

केन्द्रीय मंत्री माननीय राव इंद्रजीत सिंह ने बुलंदशहर के गांव औरंगाबाद अहीर में 1857 के महानायक राजा राव तुलाराम जी की मूर्ति का अनावरण किया और इस अवसर पर राव तुलाराम जी पर प्रकाशित स्मारिका का भी लोकार्पण किया। 1857 का प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेताओं में से एक थे। उन्हे हरियाणा राज्य में ” राज नायक” माना जाता है। विद्रोह काल मे, हरियाणा के दक्षिण-पश्चिम इलाके से सम्पूर्ण बिटिश हुकूमत को अस्थायी रूप से उखाड़ फेंकने तथा दिल्ली के ऐतिहासिक शहर में विद्रोही सैनिको की, सैन्य बल, धन व युद्ध सामाग्री से सहता प्रदान करने का श्रेय राव तुलाराम को जाता है।