दिशा अर्थात जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (स्वतंत्र प्रभार) द्वारा 14 अक्टूबर, 2022 को लघु सचिवालय में दिशा अर्थात जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की गई। इस बैठक के दौरान राव इंद्रजीत सिंह द्वारा विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की और मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी ली। सभी बातों को सुनने के बाद आपसी समन्वय बिठाते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने त्वरित निवारण हेतु निर्देश भी दिए।