दिल्ली आवास पर संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, गांव की सरदारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात

केन्दीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह (स्वतंत्र प्रभार) दिल्ली आवास पर अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों, गांव की सरदारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलें। वहां आये सभी लोगों की समस्याओं को सुना एवं समस्याओं के शीघ्र समाधान और विकास कार्यों पर तुरंत कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारियों को दूरभाष पर निर्देश दिए। साथ ही लोगों को जल्द से जल्द से समाधान का आश्वासन दिया।