मोहम्मद पुर अहीर में स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह मोहम्मद पुर अहीर गांव में स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले, उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उन्हें संबोधित भी किया।

जौरासी गांव, तावडू के ग्रामीणों के साथ जनसंवाद

केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने जौरासी गांव, तावडू के ग्रामीण भाइयों के साथ चाय पर चर्चा की और स्थानीय समस्याओं को सुना।

रेवाड़ी के संसदीय क्षेत्र में लोगों के साथ संवाद कर उनके समस्या का समाधान किया

राव इंद्रजीत सिंह ने रेवाड़ी में संसदीय क्षेत्र के लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की इस दौरान उनकी व्यक्तिगत और क्षेत्र की समस्याओं को सुना व सम्बंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

नशा मुक्ति के प्रति आमजन को जागरुक करने हेतु चलाए जा रहे साईकिल रैली का गुरुग्राम में भव्य स्वागत

राव इंद्रजीत सिंह द्वारा नशा मुक्ति के प्रति लोगों में जागरुकता हेतु की जा रही साईकिल रैली का गुरुग्राम पहुँचने पर उनके स्वागत के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सम्बोधित किया इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया।

जनसभा

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना और त्वरित निष्पादन का आश्वासन दिया।

जनसंवाद

केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह अपने दिल्ली आवास पर संसदीय क्षेत्र के लोगो और कार्यकर्ताओं से मिलें| उनकी समस्याओं को सुना और यथोचित त्वरित समाधान के लिये सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये। लोगों को आश्वासन दिया की जल्द से जल्द शिकायतों का निदान होगा|