गुरुग्राम के बंधवाडी स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की मिल रही शिकायतों व शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसी क्रम मे बैठक के बाद मीडिया बंधुओं से वार्तालाप भी की।